Skip to main content

Featured

भारतीय लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता राजेश तलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय के अलुमनाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  नई दिल्ली:  सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता  राजेश तलवार  को हाल ही में  यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम  की ओर से  Alumni Laureate Award  से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशे, समाज और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजेश तलवार ने वर्ष 1996-97 में ब्रिटिश चेवेनिंग स्कॉलर के रूप में  नॉटिंघम विश्वविद्यालय  से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में एलएलएम की पढ़ाई की थी। बीते दो दशकों में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र  के साथ  कोसोवो, सोमालिया, अफगानिस्तान, केन्या, ईस्ट तिमोर और लाइबेरिया  जैसे देशों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। कोसोवो मिशन में वह  मानवाधिकार सलाहकार पैनल के सचिवालय के अध्यक्ष  भी रहे। कानून की पृष्ठभूमि से आने वाले तलवार ने अब तक  42 पुस्तकें  लिखी हैं, जिनमें मानवाधिकार, सामाजिक मुद्दे, बच्चों की कहानियाँ और नाटक शामिल हैं। उनकी चर्चित किताबों में  The Third Sex and Human Rights ,  C...

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल

IND vs NZ: जहां खत्म हुआ था करियर वहीं से किया Comeback, दुबई में 4 साल बाद  चला 'मिस्ट्री स्पिनर' का जादू- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | ind  vs nz

442 × 260नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर की बेहतरीन बैटिंग के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम मैच जीतने में सफल होगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने मुकाबला पलट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 44 रनों से अपने नाम किया है। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Comments