Skip to main content

Featured

भारतीय लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता राजेश तलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय के अलुमनाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  नई दिल्ली:  सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता  राजेश तलवार  को हाल ही में  यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम  की ओर से  Alumni Laureate Award  से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशे, समाज और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजेश तलवार ने वर्ष 1996-97 में ब्रिटिश चेवेनिंग स्कॉलर के रूप में  नॉटिंघम विश्वविद्यालय  से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में एलएलएम की पढ़ाई की थी। बीते दो दशकों में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र  के साथ  कोसोवो, सोमालिया, अफगानिस्तान, केन्या, ईस्ट तिमोर और लाइबेरिया  जैसे देशों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। कोसोवो मिशन में वह  मानवाधिकार सलाहकार पैनल के सचिवालय के अध्यक्ष  भी रहे। कानून की पृष्ठभूमि से आने वाले तलवार ने अब तक  42 पुस्तकें  लिखी हैं, जिनमें मानवाधिकार, सामाजिक मुद्दे, बच्चों की कहानियाँ और नाटक शामिल हैं। उनकी चर्चित किताबों में  The Third Sex and Human Rights ,  C...

मुकेश अंबानी परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे, लगाएंगे आस्था की डुबकी


भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचा है। मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी और दोनों बेटे भी आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंचे हैं। गौतम अडानी के बाद अब मुकेश अंबानी का परिवार भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार के साथ करीब 30 और सदस्य भी इस यात्रा में शामिल होंगे। सभी लोग दोपहर तीन बजे प्रयागराज पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि माघ महीना 12 जनवरी को समाप्त हो जाएगा, और इसी कारण अंबानी परिवार ने माघ महीने का अमृत स्नान करने के लिए महाकुंभ में जल्दी पहुंचने का निर्णय लिया।

वीडियो: मुकेश अंबानी और उनका परिवार संगम में नाव की सवारी करते हुए महाकुंभ मेला 2025 में शामिल हो रहे हैं।

Comments