Skip to main content

Featured

भारतीय लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता राजेश तलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय के अलुमनाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  नई दिल्ली:  सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता  राजेश तलवार  को हाल ही में  यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम  की ओर से  Alumni Laureate Award  से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशे, समाज और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजेश तलवार ने वर्ष 1996-97 में ब्रिटिश चेवेनिंग स्कॉलर के रूप में  नॉटिंघम विश्वविद्यालय  से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में एलएलएम की पढ़ाई की थी। बीते दो दशकों में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र  के साथ  कोसोवो, सोमालिया, अफगानिस्तान, केन्या, ईस्ट तिमोर और लाइबेरिया  जैसे देशों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। कोसोवो मिशन में वह  मानवाधिकार सलाहकार पैनल के सचिवालय के अध्यक्ष  भी रहे। कानून की पृष्ठभूमि से आने वाले तलवार ने अब तक  42 पुस्तकें  लिखी हैं, जिनमें मानवाधिकार, सामाजिक मुद्दे, बच्चों की कहानियाँ और नाटक शामिल हैं। उनकी चर्चित किताबों में  The Third Sex and Human Rights ,  C...

हरियाणा सीएम की सुरक्षा में फिर चूक, काफिले में घुसा अज्ञात व्यक्ति


पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक सामने आई है। पंचकूला में प्री-बजट बैठक के दौरान रेड बिशप होटल में मुख्यमंत्री के काफिले में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। इस व्यक्ति ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की, बल्कि सीनियर अधिकारीको हाथ तोड़ने की धमकी भी दी। जब आरोपी ने पुलिस के आदेशों का पालन नहीं किया, तो उसे हिरासत में ले लिया गया

यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक और बड़ी चूक का संकेत है, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments