Skip to main content

Featured

भारतीय लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता राजेश तलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय के अलुमनाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  नई दिल्ली:  सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता  राजेश तलवार  को हाल ही में  यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम  की ओर से  Alumni Laureate Award  से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशे, समाज और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजेश तलवार ने वर्ष 1996-97 में ब्रिटिश चेवेनिंग स्कॉलर के रूप में  नॉटिंघम विश्वविद्यालय  से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में एलएलएम की पढ़ाई की थी। बीते दो दशकों में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र  के साथ  कोसोवो, सोमालिया, अफगानिस्तान, केन्या, ईस्ट तिमोर और लाइबेरिया  जैसे देशों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। कोसोवो मिशन में वह  मानवाधिकार सलाहकार पैनल के सचिवालय के अध्यक्ष  भी रहे। कानून की पृष्ठभूमि से आने वाले तलवार ने अब तक  42 पुस्तकें  लिखी हैं, जिनमें मानवाधिकार, सामाजिक मुद्दे, बच्चों की कहानियाँ और नाटक शामिल हैं। उनकी चर्चित किताबों में  The Third Sex and Human Rights ,  C...

Delhi CAG Report: कैग रिपोर्ट को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद राजधानी में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी(AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को विधानसभा में सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पेश की गई, जो हेल्थ सेक्टर से संबंधित है। इससे पहले, मंगलवार को शराब नीति पर एक और सीएजी रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी।

भा.ज.पा. ने इस रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि AAP ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए रिपोर्ट का हर पहलू उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सियासी पार्टियां एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं, जिससे दिल्ली की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

Comments