भारतीय लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता राजेश तलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय के अलुमनाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली: सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता राजेश तलवार को हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की ओर से Alumni Laureate Award से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशे, समाज और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजेश तलवार ने वर्ष 1996-97 में ब्रिटिश चेवेनिंग स्कॉलर के रूप में नॉटिंघम विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में एलएलएम की पढ़ाई की थी। बीते दो दशकों में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के साथ कोसोवो, सोमालिया, अफगानिस्तान, केन्या, ईस्ट तिमोर और लाइबेरिया जैसे देशों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। कोसोवो मिशन में वह मानवाधिकार सलाहकार पैनल के सचिवालय के अध्यक्ष भी रहे। कानून की पृष्ठभूमि से आने वाले तलवार ने अब तक 42 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें मानवाधिकार, सामाजिक मुद्दे, बच्चों की कहानियाँ और नाटक शामिल हैं। उनकी चर्चित किताबों में The Third Sex and Human Rights , C...

Comments
Post a Comment